{"_id":"5e693f148ebc3ef40d4ecc2f","slug":"zakir-hussain-library-opened-after-87-days-ashram-news-noi497835349","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर हुसैन लाइब्रेरी 87 दिन के बाद फिर खुली, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर हुसैन लाइब्रेरी 87 दिन के बाद फिर खुली, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Thu, 12 Mar 2020 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
जाकिर हुसैन लाइब्रेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डॉ. जाकिर हुसैन लाइब्रेरी 87 दिन बाद बुधवार को दोबारा खोल दी गई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 15 दिसंबर को प्रदर्शनकारी पुलिस से बचने के लिए लाइब्रेरी में चले गए थेे।
विज्ञापन
इन्हें पकड़ने के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिससे लाइब्रेरी में तोड़फोड़ हुई थी। अब विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी को दोबारा ठीक करके बुधवार को छात्रों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन के मुताबिक डॉ. जाकिर हुसैन लाइब्रेरी 15 दिसंबर से बंद पड़ी थी। यह जामिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां छात्र देर रात तक पढ़ाई करते हैं। छात्रों की दिक्कत को देखते हुए जल्द से जल्द लाइब्रेरी को दोबारा नए तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी भी लगाये गए हैं।
विज्ञापन