फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth shot dead for not paying interest of two thousand rupees raiding in search of accused

दिल्ली: दो हजार रुपये कर्ज का ब्याज नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Fri, 08 Oct 2021 01:50 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 01:50 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पपरावट गांव निवासी ताकेश के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि छावला के विष्णु मंदिर के पास एक मकान की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Youth shot dead for not paying interest of two thousand rupees raiding in search of accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावला इलाके में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मृतक ने दो हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसका ब्याज नहीं देने पर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पपरावट गांव निवासी ताकेश के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि छावला के विष्णु मंदिर के पास एक मकान की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सीढ़ियों पर खून के निशान मिले। छानबीन करने पर युवक के सिर में गोली के घाव मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। छावला थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर पपरावट गांव निवासी भूपिंदर और प्रेम नगर निवासी अनिता नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ताकेश ने महिला ने दो हजार रुपये उधार लिए थे। ताकेश उसका ब्याज नहीं दे रहा था। इसलिए मुख्य आरोपी अनिल ने ताकेश को अपने घर पर लेकर आया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अनिल और उसके साथी विकास की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed