फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth pours petrol on house and sets it on fire after not giving money for drugs

Delhi News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग

Sat, 04 Nov 2023 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth pours petrol on house and sets it on fire after not giving money for drugs
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग
विज्ञापन

आरोपी और उसके पिता झुलसे, चाचा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडावली इलाके में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। आग में युवक और उसके पिता झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस युवक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
घायल युवक और उसके पिता की पहचान राहुल और मोहन के रूप में हुई है। राहुल के चाचा तुलसीदास ने बताया कि वह साउथ गणेश नगर इलाके में किराये के मकान में रहते हैं और रिक्शा चलाते हैं। उनके भाई मोहन इंद्रापुरम में रहते हैं और वहां चाय की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा राहुल दिल्ली में तुलसीदास के साथ रहता है। वह नशे का आदी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राहुल के ज्यादा नशा करने की वजह से उन्होंने अपने भाई को आने के लिए कहा था। 2 नवंबर को उसके भाई मोहन राहुल को समझने के लिए आए थे। वह उसे अपने मकान की पहली मंजिल पर समझा रहे थे। इसी दौरान राहुल आवेश में आ गया और कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग में कमरे में रखा सारा सामान जल गया और इसके चपेट में आकर राहुल और उसके पिता झुलस गए। लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों बयान देने के स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने राहुल के चाचा का बयान दर्ज किया। जिसमें चाचा ने राहुल पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आग लगाकर जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed