{"_id":"5cfc1749bdec2207132d84c7","slug":"youth-murdered-in-illegal-relationship-ashram-news-noi4423886174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
अवैध संबंध में युवक की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के खजूरी इलाके में एक युवक की शुक्रवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात को 9 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नईम अंसारी (25) के रूप में हुई। शनिवार सुबह करीब 11:35 बजे गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को खजूरी के डीडीए ग्राउंड में एक युवक का शव दिखा था। शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। कुछ दूरी पर पुलिस को एक बाइक भी मिली। नंबर की मदद से पुलिस बाइक मालिक नईम के घर पहुंची।
परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम से लापता था। इस बाबत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ व तकनीकी सर्विलांस के जरिये पुलिस 9 घंटे में आरोपियों तक पहुंच गई और दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दो नाबालिगों व अजीम और मुजम्मील के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि नईम के अजीम की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस बारे में पता लगने पर अजीम ने नईम को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। नाबालिग आरोपियों में एक आरोपी अजीम की पत्नी का सगा भाई है, जबकि मुजम्मील और दूसरा नाबालिग अजीम के रिश्तेदार हैं।