{"_id":"6187f3cc6a53bc6d376afefc","slug":"youth-killed-for-opposing-looting-another-injured-ashram-news-noi6144917182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में रास्ते से हटने के लिए कहने पर बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों की पिटाई कर दी और उनसे लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। पुलिस ने लूटपाट, हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें दो सगे भाई हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आईपी कॉलोनी, स्वरूप नगर निवासी सुशील, उसका भाई अशोक , विजय राय और निखिल के रूप में हुई है। सुशील और विजय पर पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। शुक्रवार ढाई बजे रात नत्थू कॉलोनी निवासी अंकित अपने दोस्त अमृत विहार निवासी आनंद कुमार झा के साथ बाइक से जा रहा था।
आईपी कॉलोनी के पास चार युवक सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। अंकित और आनंद ने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा। इस बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपियों ने पीड़ितों की पिटाई करने के बाद उनसे लूटपाट करने लगे। पीड़ितों के विरोध करने पर हमलावरों ने दोनों पर चाकू से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।