फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth going to Canada on fake student visa arrested at airport

दिल्लीः फर्जी स्टूडेंट वीजा पर कनाडा जा रहा युवक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 04:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Youth going to Canada on fake student visa arrested at airport
सांकेतिक तस्वीर

फर्जी स्टूडेंट वीजा पर विदेश जा रहे एक युवक को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि विदेश भेजने के लिए एक एजेंट ने उससे 20 लाख रुपये लेकर फर्जी कागजात उपलब्ध कराए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एजेंट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि मेहताब सिंह (23) निवासी गांव रावणघासी, रामपुर (उत्तर प्रदेश) को शुक्रवार दोपहर इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। जांच करने पर पता चला कि वह उत्तराखंड के काशीपुर, उधमसिंह नगर निवासी आदित्य सिंह के फर्जी पासपोर्ट और वीजा पर कनाडा जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


कागजात की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का शक होने पर उसे पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि एक एजेंट ने उसे विदेश भेजने के लिए आदित्य सिंह के नाम पर फर्जी स्टूडेंट वीजा व पासपोर्ट मुहैया कराए थे। इसके एवज में उससे 20 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने युवक को आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एजेंट की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि वह अब तक कितने लोगों को विदेश भेज चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed