{"_id":"61275bfb8ebc3e7a0d5b78ef","slug":"youth-congress-workers-protest-against-national-monetisation-pipeline-plan-outside-shastri-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना: शास्त्री भवन के सामने युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना: शास्त्री भवन के सामने युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता
Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
सार
विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवा कांग्रेस के ये कार्यकर्ता केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (एमएनपी) के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली में शास्त्री भवन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि देश भर में विरोधियों के निशान पर चल रही एमएनपी योजना के तहत सरकार अपनी कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए सरकार अपनी कोई संपत्ति नहीं बेचेगी। दावा है कि इसके लिए कोई निजीकरण भी नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना की शुरुआत का एलान किया था।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि वह अपनी संपत्तियों के जरिए अगले चार साल यानी वित्त वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक छह लाख करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वित्त मंत्री के 2021-22 के बजट भाषण में इसका जिक्र था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक यह योजना सिर्फ ब्राउनफील्ड असेट्स के लिए है। यानी ऐसी संपत्तियां, जिनमें केंद्र सरकार का निवेश है और जहां संपत्ति या तो बेकार पड़ी है या फिर उससे पूरी तरह कमाई नहीं हो पा रही है या फिर उसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
इस योजना के दायरे में सड़क परिवहन और राजमार्ग, रेल, ऊर्जा, पाइपलाइन और प्राकृतिक गैस, नागरिक उड्डयन, जहाजरानी, बंदरगाह और जल मार्ग, दूरसंचार, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, खनन, कोयला, शहरी आवास जैसे मंत्रालयों को लाया गया है। अभी राज्य सरकारों की संपत्तियों को इस योजना के दायरे में नहीं लाया गया है।