फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth attacks woman living in a consensual relationship in Delhi with a knife

Delhi: जिसके लिए पति को छोड़ा उसी ने किया चाकू से हमला, पत्नी के पास जा रहा था संतोष, इस बात पर खोया आपा

Thu, 19 Mar 2026 09:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 09:00 PM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा मिश्रा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Youth attacks woman living in a consensual relationship in Delhi with a knife
चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा मिश्रा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नेहा मिश्रा बख्तावरपुर के तिग्गीपुर गांव में अपनी पांच साल की बेटी और संतोष नाम के युवक के साथ सहमति संबंध में रहती है। वह कोठियों में साफ सफाई काम करती है। अलीपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नेहा ने बताया कि उसकी 2018 में ललित नाम युवक से शादी हुई थी। वह बुराड़ी में रहने वाले संतोष की गाड़ी चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात संतोष से हुई। संतोष से मिलने जुलने पर उसकी पति से अनबन होने लगी। साढ़े चार साल पहले पति उसे छोड़कर लखनऊ जाकर टैक्सी चलाने लगा। उसके बाद से वह संतोष के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। संतोष पहले से शादीशुदा था। संतोष बुराड़ी में पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पिछले सात महीने में संतोष शराब पीने लगा था। छोटी-छोटी बातों पर वह झगड़ा करने लगा। होली वाले दिन झगड़ा के दौरान वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने की धमकी देने लगा। नेहा का आरोप है कि 17 मार्च की शाम संतोष ने घर में बैठकर काफी शराब पी। नशे की हालत वह गाड़ी की चाबी मांगते हुए कहा कि वह अपनी पहली पत्नी के पास जा रहा है। नशे की हालत में होने के कारण उसने गाड़ी की चाबी छिपा दी। जिसपर गुस्से में आकर उसने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पड़ोसी बलराज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed