फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth arrested with grudge in riots cases

दुर्भावना से की गई युवाओं की गिरफ्तारी: बिलकिस दादी

Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
youth arrested with grudge in riots cases
नई दिल्ली। टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल होने के बाद शाहीन बाग की बिलकिस दादी ने मंगलवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक सम्मान समारोह में दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। दादी बिलकिस का आरोप है कि शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं को साजिशकर्ता बताकर पुलिस ने यूएपीए जैसा गंभीर एक्ट लगा दिया। जिन बच्चों की अभी पढ़ने-लिखने की उम्र है उन्हें दुर्भावनापूर्वक सलाखों के पीछे भेजा गया है। दादी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दंगों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये।
विज्ञापन

महिलाओं के कई संगठनों ने मिलकर दादी बिलकिस के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया था। दादी को भेंट स्वरूप पौधा दिया गया। डॉ. सैयदा हमीद, एनी राजा, भाषा सिंह, डॉ. पूनम बत्रा, वर्तिका मणि, वाणी सुब्रमनियम तथा अन्य महिलाओं ने अपनी संस्था सहेली, पीयूसीएल, एनएफआईडब्ल्यू के जरिये केंद्र सरकार के सामने अपनी मांग रखी है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि एनआरसी-सीएए का विरोध करने पर ही पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। जबकि इस संघर्ष में शामिल हुए लोग सभी धर्मों, वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनमें भारी संख्या में छात्र, शिक्षक, किसानों के समूह संघर्ष में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दादी ने कहा कि मोहब्बत का पैगाम देने वाले धरने को कुछ लोगों ने हर तरह से बदनाम किया। महिलाओं पर 500 रुपये लेकर शाहीन बाग धरने में शामिल होने तक का आरोप लगाया। अब जब टाइम मैगजीन ने भी माना है कि शाहीन बाग धरना शांतिपूर्वक किया जा रहा था, इसके बाद भी पुलिस गलत आरोप लगाकर लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed