{"_id":"61e701eceed1b75c275ab958","slug":"young-man-trying-to-enter-rashtrapati-bhavan-caught-by-security-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश: सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोचा, मुगल गार्डन देखने की कर रहा था जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश: सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोचा, मुगल गार्डन देखने की कर रहा था जिद
Tue, 18 Jan 2022 11:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:37 PM IST
सार
राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। युवक मानसिक रूप से बीमार है वह राष्ट्रपति भवन में जाकर मुगल गार्डन देखने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में लगी पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब पता चला कि एक युवक ने राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। दरअसल युवक मानसिक रूप से बीमार है।
परिजनों को बिना बताए वह घर से निकलकर राष्ट्रपति भवन आ गया। यहां वह मुगल गार्डन देखने की जिद करने लगा। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवानों ने पीसीआर कॉल कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया।
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिली कि एक युवक राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास कर रहा है। खबर मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। युवक राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर दो से चुपचाप अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखकर पकड़ लिया। पहले उसकी तलाशी ली गई। इसके बाद युवक मुगल गार्डन खुला होने के बारे में पूछने लगा और अंदर जाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस उसे संसद मार्ग थाने में ले आई। उसके पिता को सूचना दी गई। पिता थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह नारंग कालोनी, त्रिनगर में रहते हैं। इनके बेटे का कारोबार था। घाटा होने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह चुपचाप घर से निकल गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया।