फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man trying to enter Rashtrapati Bhavan caught by security personnel

राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश: सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोचा, मुगल गार्डन देखने की कर रहा था जिद

Tue, 18 Jan 2022 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jan 2022 11:37 PM IST
सार

राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। युवक मानसिक रूप से बीमार है वह राष्ट्रपति भवन में जाकर मुगल गार्डन देखने की जिद कर रहा था।

विज्ञापन
Young man trying to enter Rashtrapati Bhavan caught by security personnel
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में लगी पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब पता चला कि एक युवक ने राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। दरअसल युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन

 
परिजनों को बिना बताए वह घर से निकलकर राष्ट्रपति भवन आ गया। यहां वह मुगल गार्डन देखने की जिद करने लगा। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवानों ने पीसीआर कॉल कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिली कि एक युवक राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास कर रहा है। खबर मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। युवक राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर दो से चुपचाप अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखकर पकड़ लिया। पहले उसकी तलाशी ली गई। इसके बाद युवक मुगल गार्डन खुला होने के बारे में पूछने लगा और अंदर जाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस उसे संसद मार्ग थाने में ले आई। उसके पिता को सूचना दी गई। पिता थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह नारंग कालोनी, त्रिनगर में रहते हैं। इनके बेटे का कारोबार था। घाटा होने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह चुपचाप घर से निकल गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed