फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man's severed hand fell 20 meters away in the accident, doctors join hand

दिल्ली : हादसे में युवक का कटा हाथ 20 मीटर दूर गिरा, डॉक्टरों ने जोड़ा

Fri, 11 Feb 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 05:17 AM IST
सार

पीड़ित की हालत देखकर अस्पताल प्रशासन ने भी साधनों की कमी होने की बात कर हाथ खड़े कर दिए। परिजन घायल युवक अंकित (26) को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले गए। करीब 12 घंटे की सर्जरी के बाद अंकित का हाथ वापस उसके शरीर में जोड़ा गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
young man's severed hand fell 20 meters away in the accident, doctors join hand
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक का एक हाथ शरीर से अलग होकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। युवक दर्द से छटपटाने लगा तो राजस्थान से लौट रहा एक परिवार मदद के लिए रुक गया। परिवार ने युवक का कटा हुआ हाथ एक पॉिलथीन में डाला और उसके परिवार को सूचित कर उसे जीटीबी ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित की हालत देखकर अस्पताल प्रशासन ने भी साधनों की कमी होने की बात कर हाथ खड़े कर दिए। परिजन घायल युवक अंकित (26) को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले गए। करीब 12 घंटे की सर्जरी के बाद अंकित का हाथ वापस उसके शरीर में जोड़ा गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अंकित परिवार के साथ गली नंबर-15, विश्वास नगर में रहता है। इसके परिवार में पिता रमेशचंद, मां संतोष देवी और एक छोटी बहन है। अंकित गाजियाबाद नगर निगम में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनावों में उसकी ड्यूटी लगी थी। मतदान से एक दिन पूर्व तैयारी के लिए बुधवार तड़के अंकित को गाजियाबाद के पुराने बस अड्डे के पास बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित बाइक से गाजियाबाद के लिए निकला। उस समय बारिश हो रही थी। जैसे ही अंकित झिलमिल मेट्रो स्टेशन के नजदीकी पहुंचा, अचानक गाजियाबाद की ओर जा रही कार ने पीछे से अंकित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद यूपी नंबर का कार चालक फरार हो गया। अंकित बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसका दायां हाथ हथेली से अलग हो गया। अंकित दर्द से छटपटाने लगा। इस बीच राजस्थान के खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार ने हादसे को देखा तो वह रुक गया। कैब सवार मयंक ने बताया कि उसके पिता ने घायल युवक के हाथ को ढूंढा।


हाथ करीब 20 मीटर दूर डिवाइडर के पास पड़ा था। अंकित के पिता रमेश चंद बेटे को लेकर मैक्स पहुंचे। वहां इमरजेंसी में उसका ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब 12 घंटे की सर्जरी के बाद उसका हाथ जोड़ा गया। फिलहाल, अंकित की हालत स्थिर बनी हुई है। अंकित के परिजन मयंक के परिवार का धन्यवाद करते नहीं थक रहे। राहगीरों ने आरोपी की कार का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed