फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man riding bike without helmet Brick attacked on constable face for cutting challan in delhi

दिल्ली: चालान काटने पर भड़का युवक, बिना हेलमेट बाइक सवार ने सिपाही के चेहरे पर ईंट से किया हमला

Fri, 16 Jul 2021 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Jul 2021 09:14 AM IST
सार

जनकपुरी सर्किल में कार्यरत सिपाही सतीश कुमार की जेल रोड फतेह नगर तैनाती है। बुधवार शाम वहां जाम लगा हुआ था। सतीश अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैफिक चला रहा था। इसी दौरान डाबड़ी की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

विज्ञापन
Young man riding bike without helmet Brick attacked on constable face for cutting challan in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के हरिनगर इलाके में चालान करने पर एक युवक ने सिपाही के चेहरे पर ईंट मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाज करवाने के बाद पुलिस ने सिपाही के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जनकपुरी सर्किल में कार्यरत सिपाही सतीश कुमार की जेल रोड फतेह नगर तैनाती है। बुधवार शाम वहां जाम लगा हुआ था। सतीश अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैफिक चला रहा था। इसी दौरान डाबड़ी की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। 
विज्ञापन


दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सतीश ने बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक से एक राहगीर को टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के गिरते ही सिपाही वहां पहुंचा और दोनों को दबोच लिया। सिपाही ने बाइक सवारों का बिना हेलमेट का चालान कर दिया। चालान करते ही बाइक चला रहा युवक सिपाही को चालान करने पर उसे धमकी देने लगा और दोनों युवक वहां से चले गए। सिपाही सतीश फिर से ट्रैफिक चलाने लगा।

करीब आधे घंटे के बाद बाइक चला रहा युवक बनियान पहन कर सतीश के पास पहुंचकर उसे धमकाने लगा। जब तक सतीश कुछ समझ पाता युवक ने हाथ में लिए ईंट से उसके चेहरे पर मार दिया। ईंट लगते ही सतीश जोर से चिल्लाया। उसके चेहरे से खून निकलने लगा। 

पास मौजूद हवलदार दीपक ने उसे किनारे में बिठाया। तब तक हमलावर युवक वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने सतीश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए और घटना की जानकारी हरिनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed