{"_id":"6273158282f99c6f6f020942","slug":"young-man-beaten-to-death-and-three-arrested-in-bharat-nagar-area-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक अस्पताल में भर्ती, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक अस्पताल में भर्ती, तीन गिरफ्तार
Thu, 05 May 2022 05:38 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 May 2022 05:38 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त कबीर नगर निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पवन के भाई पंकज ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कबीर नगर में रहता है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नगर इलाके में गाली देने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में उसका भाई भी घायल हो गया। भाई के बयान पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त कबीर नगर निवासी पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पवन के भाई पंकज ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कबीर नगर में रहता है और निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार रात वह बीयर पीने के बाद अपने घर की ओर जा रहा था। रेलवे लाइन के पास कॉलोनी का ही कमल मिला। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो दोस्तों अभिषेक और मनीष को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद उसका भाई पवन मौके पर आ गया। उसके वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हुई। उसके बाद सभी आरोपी और दोनों भाई वहां से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद तीनों आरोपी पंकज के घर पर पहुंचे और फिर से गाली गलौज करने लगे। जब दोनों भाई विरोध करने के लिए बाहर निकले तो तीनों आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी आरोपी मारपीट करने के बाद फरार हो गए। परिवार वालों ने दोनों को घायलवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक की गला रेतकर हत्या
जाफराबाद के ब्रह्मपुरी इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद तहसीन (33) के रूप में हुई है। वह सपरिवार ब्रह्मपुरी की गली नंबर-24 में रहता था। वह मूलत: यूपी के अमरोहा का रहने वाला था। परिवार में पत्नी नाजरीन, 10 साल की बेटी, 6 साल का बेटा और एक साल की छोटी बेटी है। वह पेशे से ठेला चालक था।
परिवार वालों ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे तहसीन ब्रह्मपुरी गली नंबर-22 के सामने कसाइयों वाली गली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गोलीबारी में युवक व महिला सब इंस्पेक्टर का पति घायल
भजनपुरा इलाके में बुधवार शाम हुए गोलीकांड में एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। महिला एसआई के पति के कंधे में दो गोलियां लगीं तो एक अन्य युवक कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसआई के पति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जांच में पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गौरव शर्मा (30) परिवार समेत भजनपुरा के-ब्लॉक में रहते हैं। उनकी पत्नी किरण दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनका यमुना विहार में रेस्टोरेंट है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार शाम 5 बजे अपनी पत्नी का डॉक्टर से चेकअप करवाकर कार से लौट रहे थे। पांचवें पुश्ते से नीचे उतारने के लिए उन्होंने जैसे ही कार मोड़ी, इसी दौरान एक युवक पिस्टल लेकर सामने आ गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।