{"_id":"62dfb6ff99716241d12c69ce","slug":"yasin-malik-being-given-intravenous-fluids-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल: यासीन मलिक को दिया जा रहा आईवी पदार्थ, भूख हड़ताल पर है कश्मीरी अलगाववादी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल: यासीन मलिक को दिया जा रहा आईवी पदार्थ, भूख हड़ताल पर है कश्मीरी अलगाववादी नेता
Tue, 26 Jul 2022 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:12 PM IST
सार
रुबैया सईद अपहरण मामले में आरोपी यासीन ने सुनवाई के लिए जम्मू की एक अदालत में शारीरिक रूप से पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आईवी तरल पदार्थ दिया जा रहा है। रुबैया सईद अपहरण मामले में आरोपी यासीन ने सुनवाई के लिए जम्मू की एक अदालत में शारीरिक रूप से पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया। इसी का विरोध करते हुए उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की थी जो अब तक जारी है।
देश में प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया यासीन ने शुक्रवार को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी सुरक्षा में जेल नंबर सात में अलग सेल में रखे गए मलिक ने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। वह अभी भी भूख हड़ताल पर हैं और डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। उसे रविवार से आईवी तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश होते हुए मलिक ने कहा था कि वह 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण से संबंधित मामले में शारीरिक रूप से पेश होना चाहते हैं।
विज्ञापन
मलिक ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने सरकार को एक पत्र लिखकर जम्मू की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है ताकि वह इस मामले में शारीरिक रूप से पेश हो सकें और अपने खिलाफ आरोपों का विरोध कर सकें।