{"_id":"5d5b02a08ebc3e8983492ffc","slug":"yamuna-ashram-news-noi45595757","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर बढने से पुराना लोहे का पुल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर बढने से पुराना लोहे का पुल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद
नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल सामान्य यातायात के लिए 19 अगस्त की सुबह से बंद कर दिया गया। अगले आदेश तक आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है।
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मध्य जिला, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी, उत्तरी जिला से पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी जिला व गाजियाबाद जाने के लिए सलीमगढ़ बाईपास (रिंग रोड), रिंग रोड (शांति वन) के माध्यम से रामकोहली मार्ग व जीटी रोड होकर जा सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक ने लोगों को सलाह दी है कि जो वाहन चालक पुश्ता रोड से लोहे के पुल से होकर नार्थ व मध्य दिल्ली जाना चाहते हैं वह जीटी रोड, वाया शास्त्री पार्क और राजाराम कोहली मार्ग जा सकते हैं। इसी तरह जो वाहन चालक पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली जाना चाहते हैं वह जीटी रोड वाया रिंग रोड, आईएसबीटी और राजाराम कोहली मार्ग वाया सलीमगढ़ बाईपास से जा सकते हैं।