फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Work from home orders issued in government offices in Delhi

Delhi Pollution: गोपाल राय का एलान- दिल्ली के 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी घर से करें काम, निजी दफ्तरों को भी सलाह

Fri, 04 Nov 2022 01:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Nov 2022 01:34 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली सरकार के आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। 

विज्ञापन
Work from home orders issued in government offices in Delhi
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निजी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत घर से काम किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रदूषण को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग के बाद पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगाई है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन


राय ने कहा कि फिलहाल डीजल वाहनों पर भी रोक लगाई गई है। दिल्ली में 500 प्राइवेट पर्यावरण बसें चलेंगी। बीएस-6 गाड़ियों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। वायु प्रदूषण को लेकर छह सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा मार्केट खुलने के समय पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed