फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman tenant murdered for refusing to have a relationship in Delhi

दिल्ली: संबंध बनाने से इनकार किया तो रेता महिला किराएदार का गला, 4 दिन बाद ऐसे खुला मामला

Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 साल की महिला दिव्या अपने पति के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक के एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसका पति ज्योति मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। काम की वजह से वह चार दिन से घर नहीं आया था।

विज्ञापन
Woman tenant murdered for refusing to have a relationship in Delhi
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में संबंध बनाने से इनकार करने पर मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 साल की महिला दिव्या अपने पति के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक के एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसका पति ज्योति मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। काम की वजह से वह चार दिन से घर नहीं आया था।
विज्ञापन


शनिवार को घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी को कमरे में मृत पाया। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को मकान मालिक के बेटे कन्हैया(29) पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला से संबंध बनाना चाहता था। लेकिन महिला इस बात के लिए राजी नहीं थी। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed