{"_id":"6084dc10c4e0b1059835e78c","slug":"woman-tenant-murdered-for-refusing-to-have-a-relationship-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संबंध बनाने से इनकार किया तो रेता महिला किराएदार का गला, 4 दिन बाद ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: संबंध बनाने से इनकार किया तो रेता महिला किराएदार का गला, 4 दिन बाद ऐसे खुला मामला
Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 साल की महिला दिव्या अपने पति के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक के एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसका पति ज्योति मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। काम की वजह से वह चार दिन से घर नहीं आया था।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में संबंध बनाने से इनकार करने पर मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 साल की महिला दिव्या अपने पति के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक के एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसका पति ज्योति मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। काम की वजह से वह चार दिन से घर नहीं आया था।
शनिवार को घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी को कमरे में मृत पाया। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को मकान मालिक के बेटे कन्हैया(29) पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Trending Videos
शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला से संबंध बनाना चाहता था। लेकिन महिला इस बात के लिए राजी नहीं थी। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।