{"_id":"5f04cea48ebc3ea1a1461a20","slug":"woman-sucide-ashram-news-noi521923885","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के तानों से परेशान होकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के तानों से परेशान होकर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
दहेज के तानों से परेशान महिला ने की खुदकुशी
नई दिल्ली। शादी में उचित दहेज नहीं लाने के तानों से परेशान होकर एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, महिला के मायके वालों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पति के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भरतपुर, राजस्थान की रहने वाली अंजू (23) की चिराग दिल्ली, मालवीय नगर में रहने वाले अनिकेत से फरवरी, 2018 में शादी हुई थी। अनिकेत सेल्समैन का काम करता है। अंजू के मायके वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज मांगने लग गए थे। दहेज नहीं लाने पर अंजू को ताने देते थे। अंजू उन्हें फोन कर यह बताती थी। सोमवार रात को अंजू ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया।