{"_id":"629e61bfcdb07776b14a2845","slug":"woman-s-body-found-in-several-pieces-inside-the-bag-ashram-news-noi652784558","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग के अंदर कई टुकड़ों में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग के अंदर कई टुकड़ों में मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पांडव नगर में रविवार देर रात एक बैग में कई टुकड़ों में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बैग में सिर, धड़ और हाथ नहीं थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में हत्या और सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतका की पहचान करने के अलावा शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि रविवार देर रात पांडव नगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस बीच कल्याणपुरी के 20-ब्लॉक में टीम पहुंची तो झाड़ियों में एक बैग पड़ा देखा। बैग से तेज दुर्गंध आ रही थी। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद जैसे ही बैग को खोला गया, तो होश उड़ गए।
बैग के भीतर मानव शरीर के कुछ टुकड़े थे। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अवशेष किसी महिला के हैं। रात को ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। काफी देर चली पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए गए। बाद में अवशेष कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिए गए। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।