{"_id":"61de1bf1992df94a84111837","slug":"woman-murdered-with-scissors-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कैंची से वार कर महिला की हत्या, घर के बराबर गोदाम में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कैंची से वार कर महिला की हत्या, घर के बराबर गोदाम में मिला शव
Wed, 12 Jan 2022 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:38 AM IST
सार
परिजन बोले-कारीगर ने साथियों संग की वारदात।
विज्ञापन
तारा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला की कैंची से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त तारा बोध उर्फ पप्पी (53) के रूप में हुई है। घर के बराबर के गोदाम में तारा का शव बरामद हुआ। आरोप है कि उनके ही एक कारीगर ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तारा परिवार के साथ गली नंबर-8, आंबेडकर विहार, जौहरीपुर, करावल नगर में रहती थी। परिवार में पति राजपाल, दो बेटे राहुल और सिद्धार्थ के अलावा शादीशुदा बेटी है। परिवार का स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम है। घर के बराबर में ही इनका गोदाम और कारखाना है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर इनका पुराना कारीगर कपड़ों का बोरा लेने के लिए आया था। तारा ने उसे बोरा नहीं होने की बात कह वापस भेज दिया। इस बीच कारीगर शाम करीब 5.30 बजे दो अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने दोबारा बोरा मांगा। इसके बाद भी तारा ने बोरा न होने की बात कर मना कर दिया। बातचीत करते हुए तारा उनको गोदाम में ले गई।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने वहां तारा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। परिजन कुछ देर बाद गोदाम में पहुंचे तो उनको तारा का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। पुलिस को पता चला है कि जिस कारीगर पर परिवार हत्या करने का आरोप लगा रहा है, उससे परिवार का कुछ रुपयों का भी विवाद चल रहा था।