फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman murdered with scissors in Delhi

दिल्ली : कैंची से वार कर महिला की हत्या, घर के बराबर गोदाम में मिला शव

Wed, 12 Jan 2022 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:38 AM IST
सार

परिजन बोले-कारीगर ने साथियों संग की वारदात।
 

विज्ञापन
Woman murdered with scissors in Delhi
तारा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला की कैंची से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त तारा बोध उर्फ पप्पी (53) के रूप में हुई है। घर के बराबर के गोदाम में तारा का शव बरामद हुआ। आरोप है कि उनके ही एक कारीगर ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


तारा परिवार के साथ गली नंबर-8, आंबेडकर विहार, जौहरीपुर, करावल नगर में रहती थी। परिवार में पति राजपाल, दो बेटे राहुल और सिद्धार्थ के अलावा शादीशुदा बेटी है। परिवार का स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम है। घर के बराबर में ही इनका गोदाम और कारखाना है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर इनका पुराना कारीगर कपड़ों का बोरा लेने के लिए आया था। तारा ने उसे बोरा नहीं होने की बात कह वापस भेज दिया। इस बीच कारीगर शाम करीब 5.30 बजे दो अन्य लड़कों के साथ वहां    पहुंचा। आरोपी ने दोबारा बोरा मांगा। इसके बाद भी तारा ने बोरा न होने की बात कर मना कर दिया। बातचीत करते हुए तारा उनको गोदाम में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने वहां तारा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। परिजन कुछ देर बाद गोदाम में पहुंचे तो उनको तारा का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। पुलिस को पता चला है कि जिस कारीगर पर परिवार हत्या करने का आरोप लगा रहा है, उससे परिवार का कुछ रुपयों का भी विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed