{"_id":"64f0b0784a1e937803066774","slug":"woman-molested-in-metro-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-23320-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मेट्रो में महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मेट्रो में महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने भीड़भाड़ वाले डब्बे में की अश्लील हरकत
यात्रियों ने पकड़ कर किया शाहदरा स्टेशन नियंत्रक के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो में यात्रा करने के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेट्रो के रेड लाइन पर बुधवार रात को हुई। युवक की हरकत को देखकर दो यात्रियों ने उसे पकड़ कर शाहदरा स्टेशन नियंत्रक के हवाले कर दिया। मेट्रो पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और बयान के लिए पीड़िता की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे शाहदरा मेट्रो स्टेशन नियंत्रक देवेंदर सिंह ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक के पकड़े जाने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क मेट्रो थाना पुलिस शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। देवेंदर सिंह ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर सौंपा है। महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ यात्रा कर रही थी, जो आरोपी की हरकत से परेशान होकर सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। आरोपी की गलत हरकत को देखकर ट्रेन में मौजूद दो यात्रियों ने आरोपी को पकड़ा और उसे शाहदरा मेट्रो स्टेशन नियंत्रक को सौंप दिया। पुलिस ने छानबीन के दौरान पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोजम्मल हुसैन के रूप में हुई है।