{"_id":"64caefb764005baef50827a3","slug":"woman-living-in-a-consensual-relationship-was-beaten-to-death-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सहमति संबंध में रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सहमति संबंध में रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश
Thu, 03 Aug 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:37 AM IST
सार
महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से महिला के दोस्त दीपक का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आरोपी ने परेशान होकर पूजा की हत्या कर खुद भी सुसाइड करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीता काॅलोनी इलाके में सहमति संबंध में दोस्त के साथ रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से महिला के दोस्त दीपक का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आरोपी ने परेशान होकर पूजा की हत्या कर खुद भी सुसाइड करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने सुसाइड नोट का नाटक किया है। गीता काॅलोनी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूजा अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ न्यू लाहौर, शास्त्री नगर स्थित फ्लैट की दूसरी मंजिल पर रहती थी। कई साल पहले पूजा के पहले पति की मौत हो गई थी। उसी से पूजा का बेटा है। दूसरी शादी करने पर वह ज्यादा दिन नहीं चली।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में पूजा ने दूसरे पति को छोड़ दिया। करीब तीन साल पहले पूजा की दोस्ती दीपक नामक ऑटो चालक से हुई। दोनों ने एक साथ रहना शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दो-तीन माह से दीपक और पूजा विवाद के बाद अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को दीपक घर पहुंचा और उसने पूजा के बेटे को ट्यूशन के लिए भेज दिया। शाम के समय वह वापस लौटा तो देखा कि घर पर बाहर से ताला लगा है। शक होने पर ताला तोड़ा तो अंदर फर्श पर मां का शव पड़ा था। उसके शरीर पर पीटने के निशान थे। सिर पर भी किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था।