फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman killed after being influenced by French killer Charles Sobhraj

Delhi News: शोभराज से प्रभावित होकर महिला की हत्या, दिव्यांग ने दोस्त के साथ बनाई पूरी योजना

Fri, 20 Jan 2023 04:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 04:35 AM IST
सार

पुलिस ने मुख्य आरोपी भोपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी मोहम्मद शाकिर अली उर्फ समीर उर्फ राजेश और खजूरी खास निवासी मोहम्मद फैज उर्फ फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman killed after being influenced by French killer Charles Sobhraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच किलर चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर एक दिव्यांग व्यक्ति ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने साथी संग मिलकर महिला की हत्या कर दी। शव को बुलंदशहर के चोला थाना एरिया में ठिकाने लगा दिया गया। महिला की गुमशुदगी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाने और हत्या का मामला चोला, बुलंदशकर में दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


अब करीब 10 माह बाद उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने महिला सुशीलवती (40) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भोपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी मोहम्मद शाकिर अली उर्फ समीर उर्फ राजेश और खजूरी खास निवासी मोहम्मद फैज उर्फ फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार, स्कूटी और एक तमंचा व चार कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


आरोपी ने राजेश नामक से फर्जी वोटर आईकार्ड और पैनकार्ड बनाकर किस्तों पर कार व स्कूटी ली थी। किश्तें न भरने पर आरोपी ने कार व स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिकवरी एजेंट से बचने के लिए वह स्कूटी व कार पर फर्जी नगर प्लेट लगाकर दोनों को चला रहा था। आरोपी शाकिर अपना नाम राजेश बताकर महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाता था। चूंकि वह दिव्यांग था, इसलिए महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थीं। बाद में वह उनका आर्थिक शोषण करता था। आरोपी शाकिर सुशीलवती का एक फ्लैट हड़पने के बाद दो और प्रॉपर्टी हड़पने की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि दो आरोपी जो हत्या के मामले में शामिल हैं। अवैध हथियार के साथ कमला नेहरू पार्क के पास आने वाले हैं। फौरन एसआई रोहित, प्रवीन शर्मा, हरिओम व अन्यों की टीम ने जाल बिछाकर बलेनो कार में दोनों को दबोच लिया। इनके पास से तमंचा, चार कारतूस व चोरी की रिपोर्ट की हुई कार मिली। कार की असली वाली नंबर प्लेट भी इसकी कार से बरामद हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड की सारी हकीकत बयां कर दी। 

आरोपी ने बताया कि काफी समय पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। खुद वह दिव्यांग था। उसके एक पैर में पोलियो है। आरोपी ने चार्ल्स शोभराज पर बनी फिल्म देखी। जिसके बाद वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाने लगा। सबसे पहले उसने लक्ष्मी नगर में एक महिला से नजदीकियां बढ़ाई। आरोपी दिव्यांग होने का फायदा उठाता था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई अन्य महिलाओं ने नजदीकियां बढ़ाई। वह अपना धर्म और नाम बदलकर महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने लगा।

महज डेढ़ लाख में हड़पा फ्लैट 
आरोपी ने बताया कि वह मां, दो बेटों और एक बेटी के साथ सुशीलवती के फ्लैट में रह रहा है। सुशीलवती से नजदीकियां बढ़ाकर आरोपी ने 25 लाख में उसका फ्लैट खरीदने की बात की। बाद में महज डेढ़ लाख रुपये देकर महिला से उसके फ्लैट का कब्जा ले लिया। महिला खुद किराए के मकान में रहने लगी। महिला ने पूरे पैसे देने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उनकी हत्या की योजना बना ली। 

योजना के तहत तीन मार्च को आरोपी फ्लैट की पूरा पेमेंट करने के बहाने कार में बिठाकर सुशीलवती को बुलंदशहर ले गया। रास्ते में आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद बुलंदशहर के चोला एरिया में खेतों में ले जाकर गोली मार दी और फरार हो गए। 


भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी 
बुलंदशहर के चोला थाना पुलिस को महिला का शव मिला था। इस संबंध में वहां हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया था। महिला के गायब होने पर उसके भाई चेतन ने अदालत के जरिये दयालपुर थाने में सुशीलवती के अपहरण का मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सुशीला अकेली दयालपुर में रहती थी। उसका पति विनोद कुमार उससे अलग रहता है। सुशीलवती की जहांगीरपुरी और भलस्वा में भी प्रॉपर्टी थी। आराेपी उसको भी हड़पना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed