फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman handed over her husband to delhi police on Karva Chauth

निभाया हर फर्ज: चाची की हत्या के आरोपी पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, फिर कर दिया पुलिस के हवाले

Mon, 25 Oct 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Oct 2021 11:44 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में करवा चौथ पर पति की सलामती की दुआ करते हुए एक महिला ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पति पर अपनी चाची की हत्या और चचेरी बहन की हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है 

विज्ञापन
woman handed over her husband to delhi police on Karva Chauth
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ के दिन अपने पति की सलामती की दुआ करते हुए एक महिला ने उसे कानून के हवाले कर दिया। महिला के पति पर दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अपनी चाची की हत्या और चचेरी बहन की हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन


शाम को पति के घर आने पर महिला ने पुलिस को फोन कर उसके आने की सूचना दी। इलाके में गश्त कर रहे द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी खुद मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजीव गुलाटी के रूप में हुई है। मंगलवार को नजफगढ़ के राम बाजार में कैलाश और उसकी बेटी शिवानी पर एक युवक ने ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। गोलीबारी में घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कैलाश को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी के बयान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी ने बताया कि उनपर उसके चचेरे भाई राजीव ने गोली चलाई है। राजीव से रुपये की लेन-देन और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस राजीव की तलाश में लगातार पंजाब हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में दबिश दे रही थी। जिला पुलिस रविवार को इलाके में गश्त कर रहे थे।


इसी दौरान राजीव की पत्नी ने पुलिस को फोन कर उसके घर आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पुलिस टीम के साथ राजीव के घर पहुंच गए और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राजीव ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि उसी ने पत्नी को फोन कर पुलिस को उसके आने की जानकारी देने के लिए कहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed