फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman dead body found on roadside in Narela fear of death due to vehicle collision police engaged in investigation

दिल्ली : नरेला में सड़क किनारे मिला महिला का शव, वाहन के चपेट में आने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Mar 2022 03:43 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 03:43 AM IST
सार

महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों और दिल्ली के अन्य थानों को महिला के शव मिलने की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
Woman dead body found on roadside in Narela fear of death due to vehicle collision police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नरेला इलाके में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े नौ बजे नरेला थाना पुलिस को स्वतंत्र नगर के बांकनेर रोड के पास एक महिला के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस महिला को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की उम्र तीस साल है।
विज्ञापन

  
महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों और दिल्ली के अन्य थानों को महिला के शव मिलने की जानकारी दे दी है। जिससे महिला की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी पहचान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed