फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman and two year old daughter died under suspicious circumstances

Delhi News: महिला व दो साल की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 20 Oct 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Woman and two year old daughter died under suspicious circumstances
एक दिन पहले घर से हुई थी गायब, तालाब में मिला मां-बेटी का शव
विज्ञापन

पुलिस को खुदकुशी करने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। बवाना के औचंदी गांव में एक दिन पहले घर से लापता महिला व उसकी दो साल की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों का शव एक तालाब से मिला है। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम को दे दी है। शुरुआती जांच के बाद महिला के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि एसडीएम जांच के बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
महिला की पहचान सुंदर (23) के रूप में हुई है। वह पति दीपक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ औचंदी गांव में रहती थी। दीपक फैक्टरी में काम करता है। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार शाम सुंदर अपनी दो साल की बेटी को लेकर उसके लिए कुछ सामान खरीदने घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वालों ने बवाना थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शाम छह बजे पुलिस को गांव के एक तालाब में दो साल की बच्ची का शव तैरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बच्ची का शव बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। परिवार वालों ने बच्ची की पहचान सुंदर की बेटी के रूप में की। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने तालाब में महिला की तलाश शुरू की और रात करीब 9 बजे महिला का शव भी तालाब से मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के नांगलोई में रहने वाले मायके वालों ने ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन लोगों ने बताया कि चार साल पहले सुंदर की दीपक से शादी हुई थी। जांच में पता चला कि दंपती के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। उनके बीच अच्छे संबंध थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed