फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Winter knocked in Delhi The temperature dropped

दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक: तापमान में आई गिरावट, 13.6 दर्ज किया गया पारा

Mon, 08 Nov 2021 08:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Nov 2021 08:46 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह पारे में गिरावट केकारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 
 

विज्ञापन
Winter knocked in Delhi The temperature dropped
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के तापमान में कमी देखी जा रही है। अब इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक तापमान गिरेगा। इस कारण ज्यादा सर्दी का अहसास होगा। 
विज्ञापन


सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह पारे में गिरावट केकारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह एक बार फिर हल्की धुंध छाई रही। तापमान में कमी केकारण हल्की सर्दी का अहसास होता रहा। सोमवार को मुंगेशपुर मौसम केंद्र पर सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और लोदी रोड पर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में 12 से 16 नवंबर के बीच अमूमन अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 

पूर्वानुमान- सुबह केसमय हल्की धुंध छाई रहेगी।
अधिकतम तापमान: 29.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 13.6 डिग्री सेल्सियस 
09 नवंबर को सूर्यास्त: शाम पांच बजकर 31 मिनट
10 नवंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 40 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed