{"_id":"61893f42d69e9a75fe4e8fef","slug":"winter-knocked-in-delhi-the-temperature-dropped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक: तापमान में आई गिरावट, 13.6 दर्ज किया गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक: तापमान में आई गिरावट, 13.6 दर्ज किया गया पारा
Mon, 08 Nov 2021 08:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:46 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह पारे में गिरावट केकारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के तापमान में कमी देखी जा रही है। अब इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक तापमान गिरेगा। इस कारण ज्यादा सर्दी का अहसास होगा।
सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह पारे में गिरावट केकारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
सोमवार को सुबह एक बार फिर हल्की धुंध छाई रही। तापमान में कमी केकारण हल्की सर्दी का अहसास होता रहा। सोमवार को मुंगेशपुर मौसम केंद्र पर सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और लोदी रोड पर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में 12 से 16 नवंबर के बीच अमूमन अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।
पूर्वानुमान- सुबह केसमय हल्की धुंध छाई रहेगी।
अधिकतम तापमान: 29.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 13.6 डिग्री सेल्सियस
09 नवंबर को सूर्यास्त: शाम पांच बजकर 31 मिनट
10 नवंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 40 मिनट