फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Window to open for admission of foreign students in DU from February

डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए फरवरी से खुलेगी विंडो

Mon, 01 Feb 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Window to open for admission of foreign students in DU from February
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी, सर्टिफिकेट व सर्टिफिकेट डिप्लोमा में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। डीयू में इस बार विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए आवेदन करने की विंडो फरवरी में खुलेगी। इसको लेकर आगामी सप्ताह में एक बैठक होने जा रही है। बैठक में तिथि व अन्य गाइडलाइन पर मुहर लगेगी। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीयू में विदेशी स्टूडेंट (डिप्टी डीन) प्रो. अमरजीव लोचन ने बताया कि फरवरी में विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार छात्रों को सुविधा देते हुए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाएंगे। अब तक छात्रों को फॉर्म डाउनलोड कर उसे भर कर पोस्ट से भेजना होता था। लेकिन इस बार उन्हें पोस्ट से नहीं भेजना होगा। वह सीधे फॉर्म भर सकेंगे। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद पोस्ट से आए फॉर्म प्रशासन को जून-जुलाई तक मिले थे। प्रशासन नहीं चाहता कि फिर से ऐसी कोई स्थिति बने।
विज्ञापन

विदेशों में डीयू अपने शैक्षणिक माहौल व कोर्सेज के लिए पहचाना जाने लगा है। इसीलिए विदेशी छात्रों में डीयू की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। डीयू में विदेशी छात्रों के लिए विभागों व कॉलेजों में दाखिले के लिए पांच फीसदी कोटा होता है। जबकि पीएचडी स्तर पर यह कोटा दस फीसदी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी का दाखिले पर असर नहीं
प्रो. अमरजीव लोचन बताते हैं कि कोरोना महामारी का असर विदेशी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया पर नहीं पड़ने दिया गया। बीते साल महामारी के बावजूद अन्य सालों के मुकाबले में ज्यादा दाखिले हुए। इस का कारण यह है कि एक-एक छात्र से संपर्क कर उन्हें दाखिले के लिए तैयार किया गया। इस कारण से अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले में यहां विदेशी छात्रों के दाखिले ज्यादा हुए। वैश्विक महामारी के कारण अन्य देशों के छात्र आवेदन के बाद दाखिला लेने से परहेज कर रहे थे।
इस बार 80 देशों के विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
डीयू में हर साल 45 देशों से छात्र विभिन्न स्तरों पर दाखिला लेते रहे हैं। लेकिन कोरोना महामारी के बावजूद न केवल छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ बल्कि नए देशों से भी छात्रों ने दाखिला लिया। प्रो. लोचन ने बताया कि लगभग 80 देशों के छात्रों ने दाखिला लिया है। इनमें ऐसे छात्र भी हैं जिनकी फीस अब तक नहीं आई है लेकिन वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। डीयू में लगभग 800 विदेशी छात्रों ने दाखिला लिया है जबकि हर बार यह संख्या 500-550 के आसपास रहती है।

इन देशों से छात्रों ने दाखिला लिया
अर्जेंटीना, मैक्सिको, सेशल्स, नीदरलैंड, लाओस, जैसे नए देशों से छात्रों ने दाखिला लिया है। जबकि जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, नेपाल, अफगानिस्तान, तिब्बत, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, रूस, कोरिया, नाईजीरिया, सूडान, ईराक, इथोपिया जैसे देशों से भी छात्र दाखिला लेते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को छोड़कर अन्य पड़ोसी देशों के छात्र भी डीयू में दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed