फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife havildar and husband thief used to steal the car from Manipur by plane

पत्नी हवलदार तो पति चोर, मणिपुर से हवाई जहाज से आता था कार चुराने

Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wife havildar and husband thief used to steal the car from Manipur by plane
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इसके तार उत्तर-पूर्वी राज्यों से लेकर पूरे देश में फैले हुए थे। पुलिस ने आगरा के सैनिक नगर निवासी राजीव शर्मा उर्फ राजू शर्मा (39), मणिपुर निवासी मोहम्मद हबीबुर रहमान उर्फ मुजीबुर रहमान (39) और कोलकाता निवासी सागर राय (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

आरोपी हबीबुर और सागर दिल्ली में कार चोरी करने के लिए हवाई जहाज से आते थे और वापस चोरी की कार पर जाते थे। हबीबुर रहमान मणिपुर विलेज डिफेंस फोर्स में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़कर वाहन चोरी का धंधा शुरू कर दिया। उसकी पत्नी मणिपुर पुलिस में हवलदार है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 2 जुलाई को शक्ति नगर से आशीष अग्रवाल नामक शख्स की कार चोरी हुई थी। मामले की जांच स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी सौंप दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान 18 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि कार चोरी करने वाला राजीव शर्मा आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह फरार होने लगा। आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक कार बरामद हुई, जिसे मॉडल टाउन से चोरी किया था। पुलिस ने 10 दिन की रिमांड पर लेकर राजीव से पूछताछ की तो एक कार बुराड़ी से बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ने पूछताछ में बताया कि वह छपरा (बिहार) में राम खिलावन और मणिपुर में जुम्मा खान को चोरी की कार सप्लाई करता है। जुम्मा हवाई जहाज से अपने दो साथियों हबीबुर रहमान और सागर को दिल्ली भेजता है। शक्ति नगर से चोरी की गई कार को संभल के यासिर शिकारी व मथुरा के हकीम ने मिलकर चोरी किया था। कार को पश्चिम बंगाल ले जाकर काट दिया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हबीबुर और सागर चोरी की कार लेकर लखनऊ से कोलकाता जाने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने दोनों को लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार गाड़ियां बरामद हुईं। दोनों ने बताया कि वह कार के रिसीवर हैं। कार देश के अलग-अलग राज्यों में ले जाते हैं। मणिपुर में जुम्मा खान चोरी की गाड़ियों के फर्जी कागज तैयार कर उन्हें बेच देता है। कुछ मामलों में इंश्योरेंस कंपनी से एक्सीडेंटल कारें खरीदकर उसी मॉडल कलर की कार चोरी कर उसके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच दिया जाता है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed