फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   when our soldiers were killed at the front, center took loan from china

आप का केंद्र सरकार पर तंज: जब चीन सीमा पर सैनिक हुए शहीद, उसी वक्त केंद्र ने लिया चीन से कर्ज

Wed, 16 Sep 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
when our soldiers were killed at the front, center took loan from china
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने चीन के साथ सीमा विवाद का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। पार्टी का आरोप है कि जब बॉर्डर पर भारतीय सेना की चीनी सैनिकों से झड़प चल रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी चीन से हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेकर देश बेचने में जुटे थे। इस दौरान करीब 9209 करोड़ रुपये का कर्ज भारत सरकार ने चीन से लिया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सलाह दी कि मौजूदा दौर में पार्टी या नेता के बारे सोचने की जगह देश के बारे में सोचने की जरूरत है। लोगों को अपनी सरजमीं से प्रेम करना चाहिए।
विज्ञापन

आप प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीते 15 जून को सीमा पर हमारे सैनिक मारे गए जबकि 19 जून को केंद्र सरकार चीन से दो किश्तों में 5521 करोड़ रुपये और इसके कुछ दिन बाद 3681 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से पार्टी कार्यालय में बात करते हुए कहा कि चीन भारत में इस साल 3 खरब यूएस डॉलर निवेश करना चाहता है। रेल प्रोजेक्ट, चेन्नई में पेरिफेरल रोड प्रोजेक्ट, दिल्ली रैपिड रेल प्रोजेक्ट, मुंबई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट व हरियाणा में बाईपास सड़क परियोजना में चीन निवेश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक, चीन पहले छोटे-छोटे देशों को बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कर्ज देकर कर्जदार बनाता है। फिर उनकी संपत्ति पर अपना कब्जा कर लेता है। चीन ने दुनिया भर की जीडीपी का करीब 6 प्रतिशत के बराबर कर्ज दूसरे देशों को दिया है। इसी वजह से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से हमारी दोस्ती नहीं रही। चीन के कर्ज के आगे इन देशों ने घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed