{"_id":"622d142c447fc963667d0b8a","slug":"when-he-refused-to-play-loud-music-in-the-car-constable-was-attacked-with-a-beer-bottle-two-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार में तेज संगीत बजाने से मना किया तो सिपाही पर कर दिया बीयर बोतल से हमला, दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कार में तेज संगीत बजाने से मना किया तो सिपाही पर कर दिया बीयर बोतल से हमला, दो को दबोचा
Sun, 13 Mar 2022 03:14 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:14 AM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार रात को गुलाबी बाग थाने का पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर था। इस बीच सिपाही प्रदीप, रिखिल और विजय पैदल पेट्रोलिंग करते हुए किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में पेट्रोलिंग स्टाफ ने कार सवार युवकों को धीमी आवाज में संगीत सुनने की नसीहत दी तो आरोपियों ने बीयर की बोतल से टीम पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। हमले में एक सिपाही सिर में बोतल लगने की वजह से बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान अशोक उर्फ आशु (22) और जिम ट्रेनर यश प्रताप सिंह उर्फ यश चौहान (22) के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार रात को गुलाबी बाग थाने का पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर था। इस बीच सिपाही प्रदीप, रिखिल और विजय पैदल पेट्रोलिंग करते हुए किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। तभी वहां से कार सवार तीन युवक काफी तेज आवाज में संगीत बजाते हुए निकले। पुलिसकर्मियों ने उनको संगीत धीमे करने का इशारा किया तो आरोपियों ने कार यू-टर्न लेकर वापस ले आए। आरोपियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे। राहगीरों की मदद से पुलिस जवानों ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच करीब दस मिनट पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की कार रुकवा ली।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान अचानक एक आरोपी ने सिपाही प्रदीप के सिर में बीयर की बोतल दे मारी। प्रदीप का सिर फट गया। आरोपी हमला कर वहां से फरार हो गए। प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि एक आरोपी अशोक व दूसरा यश चौहान नामक युवक थे। तीनों ही लड़के पदमसिंह नगर, सराय रोहिल्ला इलाके में रहते थे। पुलिस ने छानबीन के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन