फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weekend Curfew: Roads deserted due to restrictions and rain

सप्ताहांत कर्फ्यू : बंदिशों और बारिश से सड़कें रहीं वीरान, कई इलाके हुए जलमग्न, पुलिस ने गश्त बढ़ाई

Sun, 09 Jan 2022 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 04:04 AM IST
सार

बिना मान्य दस्तावेज के निकले लोगों को पुलिस ने बैरंग लौटाया। अधिकतर लोग घरों में रहे कैद, बसों में दिखे कुछ ही यात्री।

विज्ञापन
Weekend Curfew: Roads deserted due to restrictions and rain
हालात और बंदिशों ने दिल्ली की सड़कों को किया वीरान... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से लागू सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को सड़कों पर इक्के-दुक्के लोग ही नजर आए। बारिश और बंदिशों की वजह से अधिकतर सड़कें वीरान रहीं। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। गिनती के कुछ यात्रियों के साथ बसें दौड़ती रहीं। शहर में जगह-जगह वैरिकेड लगाकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। वाहनों की सुरक्षा जांच के बाद ही ही आगे बढ़ने दिया गया।

विज्ञापन


बसों में यात्रियों को प्रवेश के लिए ई- पास, पहचान पत्र या जरूरी कार्यों से संबंधित साक्ष्य दिखाने के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी गई। हालांकि, कई जगहों पर लोग बिना पास के घूमते हुए दिखाई दिए। पटेल नगर से करोल बाग के बीच मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली 90 फीसदी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। जिनके पास पहचान पत्र या दूसरे मान्य दस्तावेज नहीं थे, उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को संवाददाता सर्वेश कुमार ने हालात का जायजा लिया, पेश है इसकी रिपोर्ट। 
विज्ञापन


दस्तावेज की जांच के बाद ही बसों में प्रवेश
द्वारका सेक्टर-1 बस स्टॉप पर बस रुकते ही लोग प्रवेश करने लगे। कंडक्टर ने उन्हें पहले रोका, फिर पूछा पहचान पत्र, ई-पास या डॉक्टर की पर्ची है। अगर नहीं है तो कृपया सवार न हो। इसकी इजाजत नहीं है, अगर जांच होती है तो कार्रवाई होगी। द्वारका सेक्टर-1 से कनॉट प्लेस के बीच के सभी स्टॉप पर कर्फ्यू के दिन शनिवार को बसों का परिचालन कुछ इस तरह ही चलता रहा। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से सभी की जांच भी की जा रही थी। जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उन्हें बसों में यात्रा की इजाजत नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान या काम न बताने पर बस में नहीं होने दिया सवार
राजेंद्र प्लेस स्टॉप पर क्लस्टर बस पहुंची तो रूट नंबर 803 में मौजूद कंडक्टर ने बच्चे के साथ बस में सवार हो रही महिला से पूछा पहचान पत्र या ई- पास है। उसने जवाब दिया नहीं। फिर पूछा डॉक्टर के पास या अस्पताल तो नहीं जाना है, महिला ने कहा नहीं, मुझे नोएडा जाना है। उसे मना करने के बाद बच्चे के साथ महिला घर लौट गई। दिहाड़ी पर काम करने वाले एक व्यक्ति जरूरी कागजात नहीं दिखा सका। उसने कहा कि सोमवार को पास बनवा लेगा, मगर कंडक्टर ने कहा कि नियमों का पालन करना होगा। उसे लौटना पड़ा। 

लगातार बारिश से भी सड़कें रहीं वीरानी
सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान हर तरफ सख्ती दिखीं और मुख्य सड़कों पर दुकानें भी बंद रहीं। बंदिशें होने की वजह से बसों में एक-तीन यात्री ही दिखे। कभी अगर संख्या बढ़ी भी तो कुछ स्टॉप बाद फिर कम हो गई। लगातार बारिश और संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों ने भी घर में रहना बेहतर समझा, इसलिए सार्वजनिक परिवहन और कुछ निजी वाहनों को छोड़, सड़कें वीरान दिखीं। बसें नियत समय पर अलग अलग रूटों पर चलती रहीं। न तो कहीं जाम और न ही देरी होने की चिंता। न तो कोई पैदल चलता नजर आया और दोपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम रही। 

जलभराव के कारण वाहनों को हुई दिक्कत
लगातार हुई बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर, मुकरबा चौक से जहांगीरपुरी, धौला कुआं के पास रिंग रोड सहित निचले हिस्सों के सभी प्रभावित इलाकों में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण उन वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके वाहन खराब हो गए। रास्ते में न तो कोई मैकेनिक था और न ही इसे कहीं भी छोड़ सकते थे। पुल प्रह्लादपुर के पास बसें पानी में ही रुक गई तो कई कार चालक भी हालात को देखते हुए पहले ही लौट गए। जहांगीरपुरी बस डिपो और मेट्रो स्टेशन के बाहर भी सुबह के वक्त जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस कारण बसों के रूट में भी बदलाव कर दिया गया। 

इन स्थानों में हुआ जलभराव
बारिश के दौरान प्रगति मैदान, आईटीओ, आश्रम, आनंद विहार, सरिता विहार, आजाद मार्केट, जखीरा, धौला कुआं, मथुरा रोड, विकास मार्ग, रिंग रोड,रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, मंडावली अंडरपास, पुल प्रहलादपुर अंडपास, द्वारका, नांगलोई, कराला आदि स्थानों पर जलभराव हुआ। 

जांच के बाद ही वाहनों को आगे बढ़ने की मिली इजाजत
सड़कों पर निजी वाहनों में लोग अपने जरूरी काम के लिए आ जा रहे थे, मगर उन पर सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी रख रहे थे। सड़कों पर लगे बैरिकेड से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी ताकि बेवजह कोई भी घरों से बाहर न निकल सके। निजी वाहन चालकों को रोककर पुलिस कर्मी पहचान पत्र की जांच के बाद ही आगे बढ़ने दे दे रहे थे। 

मेट्रो में भी कम रही भीड़ 
मेट्रो स्टेशनों पर भी दोपहर के वक्त भीड़ कम रही। लोग अपने जरूरी काम से भी कम निकले, क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से अधिकतर लोगों ने वर्क फ्रॉम होम के तहत दफ्तर का काम किया या फिर निजी वाहनों का इस्तेमाल किया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मेट्रो और बसों में भी भीड़ काफी कम रही। हालांकि मेट्रो की फ्रिक्वेंसी 15-20 मिनट कर दी गई थी, इसलिए यात्रियों को थोड़ा इंतजार तो करना पड़ा, लेकिन कहीं भी भीड़ नहीं थी। करोल बाग मेट्रो स्टेशन के बाहर मौजूद यात्रियों के मार्केट की तरफ बढ़ते ही मास्क न पहनने वालों पर सख्ती की जा रही थी। हालांकि कर्फ्यू के दिन संख्या न के बराबर होने की वजह से सभी नियमों का पालन कर रहे थे। स्टेशनों के बाहर सख्ती बरती जा रही थी। 

रेलवे स्टेशन जाने के लिए उतरे कुछ यात्री
रोजाना व्यस्त रहने वाले कनॉट प्लेस में भी शनिवार को हर तरफ वीरानी थी। शिवाजी स्टेडियम या पार्क होटल के पास बसों से उतरकर रेलवे स्टेशन, अस्पताल या बस अड्डा के लिए जाते हुए दिखे। कुछ लोग पैदल चल रहे थे तो उनके पास ई पास या टिकट थे। सुरक्षा कर्मियों को दिखाने के बाद उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई। अस्पतालों के पास एंबुलेंस भी तैयार दिखे, मगर कर्फ्यू के दौरान अधिकतर जगहों पर पाबंदियों का पालन सख्ती से किया जा रहा था।

पुलिस ने गश्त बढ़ाई, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

सप्ताहांत कर्फ्यू के पालन के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। वाहनों की जांच के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगा दिए हैं ताकि कोई भी अनधिकृत तौर पर कर्फ्यू के दौरान इधर-उधर न जा सके। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान गश्त बढ़ा दी गई है। कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 के आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलों के अधिकारियों के मुताबिक कि इस दौरान आदेश उल्लंघन काफी कम रहे हैैं। नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए टीमें मुस्तैद हैं।  

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि कोरोना और ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू की घोषणा की थी। लक्षण अगर गंभीर हो तो अस्पताल जाएं अन्यथा मामूली लक्षण होने पर होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed