फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather will be clear in delhi for the next two days then possibility of rain for two days

दिल्ली का मौसम: खिली धूप से मिली राहत, अब कुछ दिन साफ रहेगा आसमान, फिर दो रोज बारिश के आसार

Mon, 31 Jan 2022 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 03:09 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व दिनभर धूप खिली रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी तीन और चार फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
weather will be clear in delhi for the next two days then possibility of rain for two days
खिली धूप का लुत्फ उठाते दिल्ली के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बीते कुछ दिनों से लगातार खिल रही धूप की वजह से मौसम बेहतर बना हुआ है। दोपहर में लोग धूप का आनंद ले रहे हैं तो सुबह-शाम लुढ़के पारे की वजह से ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ। सुबह सर्द सुबह रही तो दिनभर धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली। हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व दिनभर धूप खिली रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी तीन और चार फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार को खराब श्रेणी में रिकॉर्ड हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश होने के बाद ही हवा की सेहत में सुधार दर्ज किया जा सकता है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फरीदाबाद का 278, गाजियाबाद का 264, ग्रेटर नोएडा का 219, गुरुग्राम का 232 व नोएडा का 234 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार की संभावना नहीं है। आगामी तीन तारीख को बारिश को देखते हुए हवा की सेहत सुधर सकती है।

अधिकतम तापमान-23 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- आठ डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:00 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:10 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed