मौसम अपडेट: दिल्ली में दिन का पारा चढ़ा, गर्मी का हुआ एहसास, दो डिग्री अधिक दर्ज हुआ तापमान
मौसम विभाग की मानें तो 27 नवंबर से 29 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि 30 नवंबर केबाद से तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शुक्रवार को दिन का पारा चढ़ गया। इस कारण से हल्की गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पीतमपुरा केंद्र पर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग की मानें तो 27 नवंबर से 29 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि 30 नवंबर केबाद से तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री आयानगर केंद्र पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग केकई केंदों पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।
इस कारण रात और सुबह की सर्दी का एहसास कम रहा। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 15.4 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 14.8 डिग्री सेल्सियस, और पालम में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्यत 26 नवंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
- अधिकतम तापमान: 27.6 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 11.0 डिग्री सेल्सियस
- 27 नवंबर को सूर्यास्त-शाम 5:24 मिनट
- 28 नवंबर को सूर्योदय: सुबह 6:54 मिनट