{"_id":"63c32f5b74d4d73f8f5b85a1","slug":"weather-update-severe-cold-again-from-tomorrow-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में पांच दिन चलेगी शीत लहर, रहेगा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में पांच दिन चलेगी शीत लहर, रहेगा घना कोहरा
Sun, 15 Jan 2023 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
शिमला में बर्फबारी... अब चलेंगी सर्द हवाएं...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली समेत कुछ इलाकों में रविवार को भी ठंड बढ़ेगी। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 60 सेमी, अटल टनल उत्तर में 30 और दक्षिण में 45 सेमी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन तक रात और सुबह कहीं घना, तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के असर से यह बदलाव होने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में अगले हफ्ते भी भारी बर्फबारी व बारिश की संभावना है। बर्फबारी, शीतलहर व कोहरे के चलते उत्तर भारत में दिन में भी ठंड रहेगी।
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन
उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार से दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 15 जनवरी से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं मंगलवार से 20 जनवरी तक विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जफरपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
राजधानी में जफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.6 डिग्री, गुरुग्राम में 17.2 डिग्री और फरीदाबाद में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 जनवरी तक येलो अलर्टमौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
17 जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने माने तो रविवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज होगा।
हिमालयी क्षेत्र में दो दिन भारी बारिश संभव
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा। जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में उसके बाद दो दिन बारिश होगी और बर्फ गिरेगी। 20 जनवरी की रात फिर एक पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र को प्रभावित करेगा और उसके चलते कुछ इलाकों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
बर्फबारी ने बढ़ाई रौनक
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कुफरी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों में होटल भर गए हैं। हालांकि, हिमपात से चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 276 सड़कें बंद हो गई हैं। 172 ट्रांसफार्मर जलने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी
भारी बर्फबारी से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को खुल गया। उड़ानें भी शुरू हो गईं, पर बर्फबारी जारी है। बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में शनिवार को एक गांव बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बांदीपुरा के साथ ही बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवार, पुंछ समेत 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी है।