{"_id":"60dfb7bf0c0bbd4d4978e3e1","slug":"weather-report-rainy-atmosphere-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का माहौल, बादलों के साथ हल्की हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का माहौल, बादलों के साथ हल्की हवाएं
Sat, 03 Jul 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:35 AM IST
सार
भीषण गर्मी के बीच कल दोपहर बाद हुई बौछार से लोगों को राहत मिली और तब से ही मौसम का मिजाज नर्म बना हुआ है। मौसम विभाग बारिश का अनुमान व्यक्त कर चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश का माहौल है। बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी के बीच कल दोपहर बाद हुई बौछार से लोगों को राहत मिली और तब से ही मौसम का मिजाज नर्म बना हुआ है। मौसम विभाग बारिश का अनुमान व्यक्त कर चुका है।
विज्ञापन
तपती गर्मी के बीच पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का शुक्रवार को बारिश को लेकर इंतजार खत्म हो गया। लगातार चौथे दिन लू चलने के बाद कल शाम के समय एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश की बूंदों ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर तक की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर भर धूप खिले रहने के कारण लू के थपेड़े भी महसूस किए गए। इस वजह से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
शाम के समय हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली और कुछ देर के लिए पांच बजे ही हल्का अंधेरा छा गया। रूक-रूक हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली। शाम साढ़े पांच बजे तक 05 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, इस बीच हवा में नमी भी अधिक महसूस की गई। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 73 व न्यूनतम 35 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम पारा 39 व न्यूनतन 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग ने पूरे सप्ताह हल्की बारिश की उम्मीद जताई है, लेकिन इसके बाद भी तापमान में खास कमी नहीं होगा और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही अनुमान जताया है कि मानसून की दिल्ली में दस्तक सात तारीख के बाद हो सकती है। इससे पहले विभाग ने इसके आगमन को लेकर 15 जून की संभावना जताई थी।