फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather report of delhi ncr of next four days maximum temperature around 32 degree minimum temperature around 14 degree

अगले पांच दिन गर्मी छुड़ाएगी पसीने, अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान पहुंचेगा 14 डिग्री

Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
weather report of delhi ncr of next four days maximum temperature around 32 degree minimum temperature around 14 degree
अगले चार दिन दिल्ली-एनसीआर में दिन महसूस होगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब विदा होने लगी है। फिलहाल सुबह-शाम की हल्की सर्दी ही लोगों को परेशान कर रही है। अब अगले चार दिन गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा सकती है। दरअसल मंगलवार से शनिवार तक अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उसके बाद एक बार फिर से तापमान 30 डिग्री पहुंचेगा। वहीं 25 फरवरी तक सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। पीतमपुरा व स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


इस माह में ऐेसा चौथी बार है जब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, 17 फरवरी को 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.7, 16 फरवरी को 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो 23 फरवरी से 27 फरवरी तक तापमान 31-32 डिग्री के बीच रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। वहीं 25 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा परेशान करेगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। 

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा बना रहने की संभावना है। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 28.9 डिग्री
न्यूनतम तापमान: 11.0 डिग्री
23 फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 17 मिनट
24 फरवरी को सर्योदय: सुबह 6 बजकर 51 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed