फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather report of delhi and other places

दिल्ली का मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरे मैदानी इलाके, हवा खराब, आज भी रहेगा कोहरा

Sun, 06 Feb 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:56 AM IST
सार

अगले पांच दिन तक कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, 8 फरवरी को बारिश के आसार। बीते 24 घंटे में सामान्य से चार कम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान।

विज्ञापन
weather report of delhi and other places
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। शनिवार को दिन का पारा अधिक लुढ़कने वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में सर्द दिन वाली स्थिति दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 100 मीटर व पालम में 50 मीटर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा छाए रहने के साथ दिनभर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 8 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमालय पर्वत क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। रविवार और सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश से लेकर बर्फबारी की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच अगले दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप निकलने से अधिकतम पारा सामान्य से चार कम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही गलन वाली सर्दी का अहसास बढ़ गया था। ठंडी से बचने के लिए लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 45 से 100 फीसदी तक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - आठ डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:04 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:06 बजे
-सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में मौसम खुलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 
 

खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। एनसीआर में केवल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत श्रेणी में दर्ज हुआ है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 8 फरवरी को बारिश होने की स्थिति में हवा की गुणवत्ता सुधर सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 248, गाजियाबाद 181, ग्रेटर नोएडा 136, गुरुग्राम 213 और नोएडा का 187 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले तीन दिन तक वेंटिलेशन इंडेक्स में सुधार नहीं होने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी।

घने कोहरे के कारण विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित

घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं, विमान सेवाओं पर ज्यादा असर पड़ा है। 150 से अधिक उड़ान विलंब से संचालित हुई। इससे यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे से ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे कोहरे की चादर में लिपट गए। यहां की दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। 

इस वजह से विमानों का संचालन प्रभावित होने लगा। आनन-फानन लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया। इस दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से विमानों को रनवे पर उतारा गया। इस तकनीक का सहारा लेने की वजह से विमान लगातार लेट होने लगे। सुबह साढ़े आठ बजे तक यह स्थिति रही। कई विमानों को रनवे पर उतरने में देरी की वजह से गो-एराउंड करना पड़ा। यानी, हवा में ही कुछ देर चक्कर लगाने पड़े। हालांकि, इस दौरान ना तो किसी विमान को अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया और ना ही निरस्त।

उधर, ट्रेनों की रफ्तार भी थमी रही। लंबी दूरी की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंची। इसमें मुख्य रूप से डिब्रूगढ़ राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, पूर्व एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, विक्रमशीला, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, भागलपुर-नई दिल्ली, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed