{"_id":"612593798ebc3e7a2a199a35","slug":"weather-of-delhi-ncr-wait-for-rain-between-humidity-and-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर का मौसम : उमस और गर्मी के बीच बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : उमस और गर्मी के बीच बारिश का इंतजार
Wed, 25 Aug 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:18 AM IST
सार
- दो दिन में पारा पहुंचेगा 37 तक, बनी रहेगी उमस
- आज और चढ़ेगा पारा, दो दिन राहत के आसार नहीं
- शुक्रवार से बदलेगा मौसम, सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले 24 घंटे में पारा और चढ़ने का अनुमान है और दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार से रविवार तक फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम पारे में कमी आएगी व लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 65 से 91 फीसदी रहा। इस वजह से दोपहर के साथ-साथ शाम को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिन में चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को परेशानी हुई। कुछ देर के लिए नई दिल्ली इलाके में सूरज बादलों के पीछे छिपा, लेकिन इसके बाद कड़ी धूप शाम तक रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पारा और चढ़ेगा। इस कड़ी में अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दो दिनों तक कड़ी धूप रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर करवट लेगा और सप्ताह के अंत तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि से शुरू हुई लगातार बारिश ने पिछले 13 सालों के रिकॉर्ड धराशयी कर दिया गया था। बारिश का नया रिकॉर्ड 138.8 मिमी दर्ज किया गया था।
संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
बदलते मौसम का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ रहा है। इस कड़ी मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा गाजियबाद की रही। अगले 24 घंटों में हवा की स्थिति में बदलाव की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 100 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 96, गाजियाबाद की 136, ग्रेटर नोएडा 99, गुरुग्राम 78 व नोएडा की हवा 102 एक्यूआई के साथ दर्ज की गई।
सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में प्रभाव पड़ेगा। बारिश न होने की वजह से धूल उड़ती रहेगी और वायु गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा।