{"_id":"6230d1eaba2fd52d6f43d67e","slug":"weather-forecast-delhi-hottest-day-of-season-was-recorded-in-last-24-hours-with-34-7-degree-celsius","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तेवर हुए तल्ख: सीजन का सबसे गर्म दिन किया रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारे का मीटर, चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तेवर हुए तल्ख: सीजन का सबसे गर्म दिन किया रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारे का मीटर, चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं
Tue, 15 Mar 2022 11:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:20 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 34.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। बीते चार वर्षों में यह सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन पर दिन सूरज के तेवर और भी तल्ख हो रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार का दिन 34.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही बीते चार वर्षों में यह सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
इससे पहले वर्ष 2018 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
राजधानी में बीते एक सप्ताह से तेजी से मौसम बदल रहा है। ऐसे में अब घर व कार्यालयों में गर्मी से राहत के लिए पंखे चलने की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले मंगलवार के लिए मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप खिलने की संभावना जताई थी। इस बीच सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश भी बढ़ती गई। दोपहर में पारा सामान्य से पांच अधिक तक पहुंच गया। इस वजह से लोग छाव का सहारा लेते हुए दिखे। हवा की रफ्तार मध्यम रही व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हाव में नमी का स्तर 35 से 92 फीसदी तक रहा।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका
सूरज की तेज तपिश के कारण दिल्ली का सबसे गर्म इलाका स्पोर्टस कांप्लेक्स रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, दूसरे स्थान पर सबसे गर्म पीतमपुरा रहा है।
यहां अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लोधी रोड व आया नगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में 34.8 व नोएडा में 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया।
आज और चढ़ेगा पारा, चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को पारे का मीटर और चढ़ेगा। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी रिकॉर्ड की जा सकती हैं। इस कड़ी में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सप्ताह के अंत तक पारे का मीटर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते चार वर्षो में अधिकतम पारे का रिकॉर्ड
2022- 34.7 डिग्री सेल्सियस
2021- 31.2 डिग्री सेल्सियस
2020- 24.7 डिग्री सेल्सियस
2019- 25 डिग्री सेल्सियस
2018- 34 डिग्री सेल्सियस