Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   water level of ghazipur village of delhi has gone down 10 times in three decades

दिल्ली के गांव: तीन दशक में 10 गुना नीचे जा चुका गाजीपुर का जल स्तर, पहले 20 फुट में आता था साफ पानी, अब 200 पर आता है बदबूदार

Tue, 10 Aug 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 01:20 AM IST
सार

गाजीपुर गांव सवा तीन सौ साल पुराना है। डेढ़ा गोत्र के चौधरी प्रेमराज यहां सबसे पहले बसे थे। गांव में 70 फीसदी गुर्जर, 25 फीसदी ब्राह्मण और 5 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है। 3,300 बीघे रकबे वाले इस गांव की 500 बीघा आबादी क्षेत्रफल को छोड़कर बाकी जमीनों को सरकार ने 1,000 रुपये प्रति बीघे की दर से 1977 में अधिग्रहीत कर लिया था।

विज्ञापन
water level of ghazipur village of delhi has gone down 10 times in three decades
गाजीपुर गांव के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजीपुर गांव का जल स्तर बीते तीन दशको में करीब 10 गुना तलहटी में पहुंच चुका है। 1977 में गांव के 20 फुट गहरे कुओं में साफ पानी मिलता था। अब 200 फुट गहराई से भी खारा और बदबूदार पानी आता है, जो किसी काम का नहीं है। गांव के पास में स्थित लैंडफिल साइट और नालों के कारण ये स्थिति उत्पन्न हुई है। 

विज्ञापन


गाजीपुर गांव सवा तीन सौ साल पुराना है। डेढ़ा गोत्र के चौधरी प्रेमराज यहां सबसे पहले बसे थे। गांव में 70 फीसदी गुर्जर, 25 फीसदी ब्राह्मण और 5 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है। 3,300 बीघे रकबे वाले इस गांव की 500 बीघा आबादी क्षेत्रफल को छोड़कर बाकी जमीनों को सरकार ने 1,000 रुपये प्रति बीघे की दर से 1977 में अधिग्रहीत कर लिया था। गांव की जमीन पर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र, फूल व सब्जी मंडी, डेयरी फार्म, मुर्गा व मछली मंडी स्थापित है।
विज्ञापन


लैंडफिल साइट से सर्वाधिक नुकसान
गाजीपुर गांव की आबादी करीब 50 हजार है। मूल निवासियों के अलावा यहां हजारों मजदूर वर्ग के लोग किराए पर रहते हैं। लेकिन गांव की हवा, पानी बेहद खराब हैं। गाजीपुर लैंडफिल साइट, चारों तरफ नाले हवा, पानी खराब खराब कर चुके हैं। बुजुर्ग चौधरी प्रकाश वर्मा ने बताया कि गांव में अधिकतर लोगों को सांस संबंधित समस्या है। मुर्गा, मछली मंडी के बूचड़खाने की दुर्गंध दमघोंटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 में से केवल 10 गलियों में जलापूर्ति
गाजीपुर गांव में 40 गलियां हैं, लेकिन 10 गलियों में पानी आता है। बाकी लोग टैंकर के भरोसे रहते हैं। महिलाएं टैंकरों से पानी भरने की जद्दोजहद में लगी रहती हैं। चौधरी प्रकाश वर्मा ने बताया कि गांव में झाडू तो लगता है, लेकिन 1994 में सीवर लाइन पड़ी, तब से कभी सफाई नहीं हुई।

कॉलेज पास हो तो बेटियां पढ़ना चाहती हैं
गांव के आस-पास डीयू का कैंपस खुले तो युवाओं को सुविधा होगी। युवा हिमांशु चौधरी ने बताया कि करीब 60 फीसदी लड़कियां कॉलेज दूर होने के कारण स्नातक नहीं करतीं। यमुना पार शाहदरा में श्यामलाल कॉलेज, विवेक विहार में विवेकानंद गर्ल्स कॉलेज और वसुंधरा में महाराजा अग्रसेन कॉलेज है, लेकिन दूर है। गांव में 2010 में इंटर कॉलेज बना। पहले इंटरमीडिएट के लिए मंडावली या शाहदरा जाते थे। 

गांव की परंपराएं आज भी जीवित हैं
गांव के लोगों ने परंपराओं को संजो कर रखा है। गांव बसने से पहले स्थापित खेड़ा देवर चौक जस का तस है। पुरानी चौपाल कम्यूनिटी सेंटर का रूप ले चुकी है। सामाजिक कार्यक्रमों में डेढ़ा गोत्र के 24 गांव एक दूसरे को निमंत्रण देते हैं। बुजुर्ग हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ सुबह शाम बैठक में जुटते हैं। श्यामगीर बाबा में गांव की गहरी आस्था है।

शहर और गांव दोनों नहीं बन पाने की है टीस
- दिल्ली जल बोर्ड से अनगिनत बार पानी की सप्लाई नहीं आने की शिकायत की, लेकिन गांव की समस्या का समाधन नहीं किया जा रहा है। - चौधरी प्रकाश वर्मा
- गांव का आजादी की लड़ाई में भी योगदान रहा है, कैप्टन भीकाराम, चौ. झंडू सिंह आजाद हिंद फौज में थे, तीन बार के विधायक नसीब सिंह कैप्टन भीकाराम के पोते हैं। - चौधरी जिले सिंह
- मैने डीयू से बी. कॉम किया है, लेकिन गांव की अधिकतर लड़कियां कॉलेज दूर होने के कारण स्नातक नहीं होतीं, सरकार को गाजीपुर के लिए यह सोचना चाहिए। - हिमांशु चौधरी
- गांव की जमीन पर सब्जी मंडी बनी है, लेकिन गांव के लोगों को अगर मंडी जाना हो तो दो किमी घूमकर मंडी जाना होता है, गांव की तरफ से जाने का रास्ता बने तो सहूलियत हो। - सुमित शर्मा
-  दो पीढ़ियां खेती के भरोसे थीं, कई साल से लोग किराएदारों के भरोसे जी रहे हैं, लेकिन अब गांव के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और वह कुछ अलग करके जीना चाहते हैं।  - प्रदीप चौधरी

डीपीसीसी की रिपोर्ट में गाजीपुर गांव का भूजल जहरीला
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की हालिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कि गाजीपुर समेत सभी लैंडफिल साइटों के आस-पास के भूजल का इस्तेमाल बिल्कुल बंद होना चाहिए। यहां के भूजल को जहरीला बताया गया है। भूजल में क्लोराइड, कैल्शियम कार्बोनेट औक सल्फेट की मात्रा मानकों से काफी ज्यादा है। गाजीपुर गांव में गाजीपुर डेयरी फार्म, मस्जिद वाली गली, लैंडफिल साइट के नजदीक और मछली मंडी से लिए गए सेंपल चौंकाने वाले थे। पानी की टीडीएस 673 से 905 था। क्लोराइड की मात्रा 101 से 305, कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा 420 से 710 और सल्फेट की मात्रा 719 से 968 थी। 


दुर्गंध से दमघोंटू हो जाता है गांव का वातावरण
गांव के लोग लैंडफिल और पास में मुर्गा, मछली मंडी से निकलने वाली चमड़े की दुर्गंध के घेरे में ही जीने के लिए मजबूर हैं। क्या करें, मजबूरी यह है कि अपना गांव, घर छोड़कर कहीं और जा ही नहीं सकते। चौधरी प्रकाश वर्मा बताते हैं कि जब गांव की तरफ हवा आती है तो गांव का पूरा वातावरण दमघोंटू हो जाता है। इसके बाद यहां एक मिनट रुकने का मन नहीं करता। लेकिन सालों से लोग इस दर्द के साथ जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed