फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   water level of ganga increases water logging in lower area boat transport 

प्रयागराज: गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, नाव से हो रहा आना-जाना

Sun, 08 Aug 2021 11:56 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 11:56 AM IST
सार

एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि पानी बढ़ने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। सरकार ने नाव की व्यवस्था की है, उसी से आना-जाना हो रहा है। पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन
water level of ganga increases water logging in lower area boat transport 
प्रयागराज: गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि पानी बढ़ने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। सरकार ने नाव की व्यवस्था की है, उसी से आना-जाना हो रहा है। पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

बता दें कि चेतावनी बिंदु पार करने के बाद शनिवार की रात गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। राजस्थान के धौलपुर बैराज से छोड़े गए 18 लाख क्यूसेक पानी का दबाव अब किसी भी समय यहां आ सकता है। इस बीच तालबेहट के माताटीला बांध से 2.93 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ दिया गया। 

उधर, कानपुर बैराज से भी 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में तेजी बनी हुई है। रात आठ बजे गंगा खतरे के निशान से महज 50 सेमी और यमुना 75 सेमी नीचे बहती रही। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते दोनों नदियां खतरे के निशान को पार गईं।  


देर रात यमुना का जलस्तर तीन और गंगा का चार सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा। सिंचाई बाढ़ खंड के अभियंताओं के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बांधों में जलजबाव बढ़ता जा रहा है। माताटीला बांध प्रखंड के अवर अभियंता जीके मौर्या ने बताया पहले बांध से पहले 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। 

लेकिन, जल दबाव बढ़ने पर शनिवार को 2.92 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। फिलहाल अभी 48 घंटे तक जलस्तर में वृद्धि बने रहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed