फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Was committing theft with the help of airlines employees, arrested

Delhi News: एयरलाइंस के कर्मचारियों की मदद से कर रहा था चोरी, गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Was committing theft with the help of airlines employees, arrested
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने लोडर को पकड़ा
विज्ञापन

कनाडा जा रहे यात्री के बैग से आईफोन चुराया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों की मदद से एक लोडर विमान के यात्रियों के बैग से सामान चुरा रहा था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने लोडर को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने यात्री के बैग से करीब पौने दो लाख कीमत का मोबाइल फोन चुरा लिया था, जिसे यात्री अपने बेटे के लिए कनाडा लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन के अलावा 13 कीमती घड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 जून को अनिल कपूर ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में चोरी की शिकायत की। उसने बताया कि वह परिवार के साथ लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से कनाडा जा रहा था। इस दौरान व्हीलचेयर सहायता ले रहा था। उनके पास एक नया आईफोन था, जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख थी। जब वह चेक-इन प्रक्रिया के दौरान सामान रख रहे थे, तब व्हीलचेयर से उनकी सहायता करने वाला व्यक्ति उन्हें देख रहा था। कनाडा पहुंचने पर बैग से आईफोन गायब पाया और बैग का लॉक टूटा था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान लोडर गोयला डेयरी निवासी नीरज कुमार ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पहले भी यात्रियों के सामान चुराए हैं। चोरी करने में विभिन्न एयरलाइनों के कर्मचारियों ने उसकी मदद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ एयरलाइंस कंपनी नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं और चोरों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इसमें मुख्य रूप से लुफ्थांसा एयरलाइंस और स्पाइसजेट एयरलाइंस के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मामले में 25 लोग हो चुके गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एयलाइंस में चोरी के मामले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस इस साल चोरी के मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से 35 मोबाइल, 13 कलाई घड़ी, 7 घरेलू वस्तुएं, 10 सोने के गहने, 8 चांदी के गहने, एक बाइक और एक इनोवा कार बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed