{"_id":"621816c30428204af86d3f59","slug":"warning-of-cutting-name-for-non-payment-of-outstanding-fees-in-delhi-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बकाया फीस न भरने पर स्कूल से नाम काटने की चेतावनी, बच्चे परेशान, अभिभावक हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बकाया फीस न भरने पर स्कूल से नाम काटने की चेतावनी, बच्चे परेशान, अभिभावक हलकान
Fri, 25 Feb 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:07 AM IST
सार
निजी स्कूल अभिभावकों पर न केवल हजारों में बकाया फीस जमा कराने का दबाव डाल रहे हैं, बल्कि उन्हें कक्षाओं में नहीं आने और स्कूल से नाम काटने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी स्कूलों की फीस को लेकर की जा रही मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। निजी स्कूल अभिभावकों पर न केवल हजारों में बकाया फीस जमा कराने का दबाव डाल रहे हैं, बल्कि उन्हें कक्षाओं में नहीं आने और स्कूल से नाम काटने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए स्कूलों ने अभिभावकों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे, जिसमें उनसे लगभग 94 हजार रुपये बकाया फीस का भुगतान करने के लिए कहा गया है। स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावक लगातार शिक्षा निदेशालय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इसके आधार पर करीब 94 हजार रुपये बकाया फीस भी मांगी जा रही है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को एसएमएस और फोन कर जल्द से जल्द फीस का भुगतान करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
जब अभिभावकों की ओर से बकाया फीस का भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अभिभावकों को कहा गया है कि 25 तारीख तक फीस का भुगतान नहीं करने पर बच्चों का नाम स्कूल से काटा जा सकता है।