फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   waiter shot dead in delhi

दिल्ली में अपराध : वेटर की गोली मारकर हत्या, ऑर्डर लाने में कर दी थी देरी

Wed, 25 Aug 2021 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 04:24 AM IST
सार

  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, छापेमारी जारी
  • आरोपियों ने मोमोज और चिली-पोटैटोज किए थे ऑर्डर, बिल देने के दौरान वेटर को मार दी गोली, छानबीन जारी

विज्ञापन
waiter shot dead in delhi
सीसीटीवी मं आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका के जिले के छावला इलाके में सोमवार शाम रेस्टोरेंट पर एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त अमन उर्फ गुलाम साबिर (18) के रूप में हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर मोमोज और चिली पोटैटोज का आर्डर दिया था। रुपये देने के दौरान आरोपियों ने अमन के सीने और पीठ पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के दावे कर रही है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7.13 बजे सूचना मिली कि छावला के खैरा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के रेस्टोरेंट %हैवन ऑन अर्थ% पर एक वेटर को गोली मार दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेम नगर निवासी विकास यादव नामक शख्स इस रेस्टोरेंट को चलाता है। यहां पर शकूरपुर निवासी महेश कुमार (19) नामक युवक वेटर का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों उसे रक्षा बंधन पर घर जाना था। महेश ने मालिक विकास से बात की और अपने एक दोस्त अमन उर्फ गुलाम को अपनी जगह कुछ दिनों के लिए काम पर रखवा दिया। सोमवार शाम करीब 7.00 बजे अमन ड्यूटी पर था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खाने का आर्डर दिया। इसके बाद वह कभी रेस्टोरेंट अंदर जाते तो कभी बाहर निकलते। उनका आर्डर तैयार हुआ तो वह पैसे देने की बात करने लगे।


अमन उनको कैश काउंटर की ओर ले जा रहा था इस बीच बदमाशों ने कैश काउंटर के नजदीक पहुंचते ही अमन के सीने में गोली मार दी। अमन बचने को भागा तो एक गोली उसकी पीठ में भी मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अमन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस रंजिश में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed