{"_id":"6082ca408ebc3e8cf75e8d10","slug":"vivek-bindra-demands-bharat-ratna-for-nsa-chief-ajit-doval","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसए अजीत डोभाल को भारत रत्न देने की मांग, सोशल मीडिया पर समर्थन करते दिखे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसए अजीत डोभाल को भारत रत्न देने की मांग, सोशल मीडिया पर समर्थन करते दिखे समर्थक
Fri, 23 Apr 2021 06:53 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
अजीत डोभाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया आज विचारों और मांगों को रखने का बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इसी बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भारत रत्न देने की मांग उठ पड़ी।
विज्ञापन
इस बीच जो सबसे महत्वपूर्ण बात देखने को मिली वह यह थी कि ट्विटर पर अजीत डोभाल को भारत रत्न देने की मांग ट्रेंड करने लगी। जानकारी के मुताबिक मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर मांग उठाई और देखते ही देखते इस बात को लेकर बहस छिड़ गई। बिंद्रा ने डोभाल को भारत रत्न देने की वकालत करते हुए आधे घंटे का एक वीडियो लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लोग यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक बार देख चुके हैं।
विज्ञापन
वीडियो में कहा गया कि जिस तरह से कोरोना से बचने के लिए इम्युनिटी का होना जरूरी है उसी तरह से इंटरनल सिक्योरिटी के लिए अजीत डोभाल का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे जिक्र करते हुए बताया कि कंधार, उरी से लेकर ढेर सारे सफल अभियानों और दो दिन के अन्दर अभिनंदन की घर वापसी कराकर अजीत डोभाल ने देश का मान बढ़ाया है। इस सारी वजहों से इन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भी इसी तरीके से भारत रत्न देंने की मांग उठाई थी। और यह देखते ही देखते वायरल हो गया। पर रतन टाटा ने इसकी सराहना करते हुए विनम्र अपील की थी कि ऐसे अभियान बंद हो। अभी तक अजीत डोभाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।